Move to Jagran APP

भारत शांति-विश्व शांति पर निकले युवक, पैदल यात्रा करते तीन महीने में कश्मीर पहुंचने का लक्ष्य

भारत शांति-विश्व शांति का नारा देकर कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवक सिलीगुड़ी पहुंचे। विश्व शांति के लिए कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 09:19 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 09:19 AM (IST)
भारत शांति-विश्व शांति पर निकले युवक, पैदल यात्रा करते तीन महीने में कश्मीर पहुंचने का लक्ष्य
भारत शांति-विश्व शांति पर निकले युवक, पैदल यात्रा करते तीन महीने में कश्मीर पहुंचने का लक्ष्य

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। भारत शांति-विश्व शांति का नारा देकर कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले दो युवक का रविवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां लोगों ने माला पहनाकर दोनों का जोरदार स्वागत किया। रातभर विश्राम के बाद सोमवार को फिर दोनों अपने लक्ष्य की ओर निकल पड़े।

loksabha election banner

ज्ञातव्य है कि गत 15 अगस्त को अलीपुरद्वार जिले के कालचीनी ब्लॉक के बागावाड़ी चाय बागान के निवासी राहुल कुमार झा व आशिक मुंडा भारत शांति और विश्व शांति के लिए कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। तीन महीने में कश्मीर पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।

इस बीच दिल्ली पहुंचकर दोनों राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कश्मीर स्थित श्रीनगर के लाल चौक पर देश का झंडा फहराकर अपनी पदयात्रा संपन्न करेंगे। उनलोगों की माने तो भारत शांति और विश्व शांति के लिए सबका साथ होना जरूरी है। साथ ही बेटी को बचाना चाहिए, लोगों को आपस में मारपीट नहीं करनी चाहिए, मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। आज लोग जरूरत पड़ने पर पेड़ को काट रहे हैं, भविष्य में जरूरत पड़ने पर मानवता को काटेंगे। स्कूल-कॉलेजों में राजनीति नहीं सरस्वती का वास होना चाहिए।

जो जातिवाद में फंसा, वह हरेक विवाद में फंसते चले जाएंगे। इसके अलावा मजदूर वर्ग को भी महत्व देने की जरूरत है। वह इंसान भी है और महान भी है। शांति यात्रा पर निकले युवकों ने बताया कि पदयात्रा के दौरान लोगों से काफी मदद मिल रही है। अगर ऐसे ही लोगों की सहायता मिलती रही तो पदयात्रा जरूर सफल होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.