Move to Jagran APP

भारत-चीन नाथुला सीमा व्यापार पर स्थानीय व्यापारियों की संख्या नहीं बढ़ने पर बंद की चेतावनी

भारत-चीन नाथुला सीमा व्यापार में स्थानीय व्यापारियों की संख्या नहीं बढ़ने पर अनिश्चितकाल तक व्यापार बंद करने की चेतावनी दी गई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 11:13 AM (IST)
भारत-चीन नाथुला सीमा व्यापार पर स्थानीय व्यापारियों की संख्या नहीं बढ़ने पर बंद की चेतावनी
भारत-चीन नाथुला सीमा व्यापार पर स्थानीय व्यापारियों की संख्या नहीं बढ़ने पर बंद की चेतावनी

गंगटोक, जागरण संवाददाता। भारत-चीन नाथुला सीमा व्यापार में स्थानीय व्यापारियों की संख्या नहीं बढ़ने पर अनिश्चितकाल तक व्यापार बंद करने की चेतावनी दी गई है। सीमा व्यापारियों के लिए पूर्वी सिक्किम जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा ट्रेडर्स पास जारी किया जाता है।

loksabha election banner

नाथुला ट्रेडर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनाम तोपगे ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 40 व्यापारियों व 60 माल वाहक वहानों को चीन के तिब्बतीय स्वायत्तशासित क्षेत्र में जाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा इजाजत मिली है। जबकि सीमा व्यापारियों की संख्या करीब 600 है। इस तरह नाथुला सीमा पार व्यापार के लिए सीमित व्यापारियों को ही जाने दिया जा रहा है।

यदि प्रतिदिन की संख्या में बढ़ोतरी होती है तो सभी को व्यापार के लिए अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा संख्या बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी को लिखित तौर पर मांग दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब, हम सोमवार फिर एक बार जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।

यदि उनकी मांगों को इसी तरह से नजर अंदाज किया जाता है तो अनिश्चितकालीन व्यापार बंद कर दिया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी होगा। हालांकि वे लोग पहले शांति तरीके से ही बात करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सीमापार जाने की संख्या बढ़ाने के लिए चीन को कोई आपत्ति नहीं है। कई बार वहां के प्रशासनिक चीनी अधिकारियों ने उनलोगों इस बात की पुष्टि की है।

लेकिन हमारे यहां के अधिकारी ही समझ नहीं पा रहे हैं। क्योंकि सीमा व्यापार में भारतीय सामानों का निर्यात बढ़े पैमाने पर होता है। व्यापारियों की संख्या बढ़ने पर अन्य सामान भी उसी अनुपात में निर्यात होगा। कुल मिलाकर भारत को ही लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.