अब कुत्तों की संख्या में वृद्धि पर लग जाएगी काफी हद तक लगाम
इसके माध्यम से आवारा कुत्ते की संख्या लगातार कम होगी।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 19 Jan 2018 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 04:04 PM (IST)
सिलीगुड़ी, [जागरण संवाददाता] । शहर में बढ़ते आवारा कुत्ते की संख्या और उससे होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए तीन नंबर बोरो चेयरमैन निखिल सहनी ने स्वयंसेवी संस्था की मदद से कुत्ते की नसबंदी का कार्य प्रारंभ किया गया।
गुरुवार की सुबह सुभाषपल्ली के आसपास आवारा कुत्तों को पकड़कर पिंजरे में बंद कर ले जाया गया। नसबंदी के बाद कुत्ते को छोड़ दिया जाएगा। इस अभियान को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बोरो चेयरमैन निखिल सहनी ने बताया कि कुत्तों के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी की लगातार शिकायतें मिल रही थी। स्वयं सेवी संगठन की मदद से आवारा आतंक पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इसे बोरो क्षेत्र के सभी दस वाडरे में संपन्न कराया जाएगा। इसके माध्यम से आवारा कुत्ते की संख्या लगातार कम होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें