Move to Jagran APP

West Bengal: कोलकाता में अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़

पुलिस ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पिस्तौल समेत हथियार बनाने की सामग्री को जप्त किया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 12:55 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 12:55 PM (IST)
West Bengal: कोलकाता में अवैध हथियार निर्माण कारखाने का भंडाफोड़

कोलकाता, जागरण संवाददाता। पुलिस ने शहर के बंदरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को अवैध हथियार निर्माण इकाई में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पिस्तौल समेत हथियार बनाने की सामग्री को जप्त किया है।

loksabha election banner

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने सोमवार देर रात शहर के बंदरगाह क्षेत्र में नदियाल में एक इमारत पर छापा मारा और हथियारों की निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक 7 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन, एक सेमी फिनिश्ड मैगजीन, ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने की सामग्री जब्त की और अब्दुल कयूम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। 28 वर्षीय अब्दुल कयूम बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है ।

हथियार कारखाना इमारत के पहले तले पर चल रहा था। इस धंधे में मकान मालिक मोहम्मद कलीम समेत अन्य भी शामिल है। सभी फरार बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस धंधे में  मकान मालिक  मोहम्मद कलीम समेत अन्य भी शामिल है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

चोरी का तेल बरामद, दो धराए

पुलिस के लगातार अभियान के बाद भी इंडियन ऑयल से तेल चोरी की घटना जारी है। गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाकर भारी मात्रा में चोरी का तेल बरामद करने के साथ हो दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में असित साहा और हीरेन बर्मन शामिल हैं।

न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी काफी लंबे समय से तेल चोरी के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस के कई अभियान में ये बच निकलने में सफल रहे थे। रविवार रात को न्यू जलपाईगुड़ी थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इनके घर से भारी मात्रा में चोरी का तेल बरामद किया है। दोनों आरोपी को सोमवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.