गुरुंग बस्ती गणेश पूजा कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : गणेश पूजा उत्सव-2018 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम म
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी : गणेश पूजा उत्सव-2018 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुंग बस्ती गणेश पूजा कमेटी, तीन नंबर वार्ड की ओर से स्थानीय रामनारायण मैदान में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2018 के लिए नई पूजा कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से मधुकांत झा को चेयरमैन, नंद किशोर प्रसाद अध्यक्ष, गोपाल साहा व मोनु सिंह को उपाध्यक्ष, सचिव विनोद गुप्ता, दिलीप सिन्हा (झबू) व विकास प्रसाद को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार शर्मा व सूरज जायसवाल को दी गई है। सलाहाकार कमेटी के रूप में धमेंद्र ठाकुर, जयनारायण झा, रामबाबू प्रसाद, गुड्डू गुप्ता, संतोष गुप्ता, पल्टू शर्मा, सचिन जायसवाल, रवि प्रसाद, सुब्रत सरकार, मकबुल हुसैन व अनूप सिंह को नियुक्त किया गया। इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितंबर को है। उक्त उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।