कैलाश विजयवर्गीय करेंगे गोरखाओं को संबोधित
-मिलनमोड़ में सैकड़ों गोरखा थामेंगे भाजपा का झंडा -सांसद बताएंगे कि कैसे गोरखाओं
-मिलनमोड़ में सैकड़ों गोरखा थामेंगे भाजपा का झंडा
-सांसद बताएंगे कि कैसे गोरखाओं को किया जा रहा भ्रमित
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भारतीय जनता पार्टी सिलीगुड़ी जिला के देखरेख में मिलनमोड़ में होने वाली एक सभा को मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय संबोधित करेंगे। यहां सांसद राजू बिष्ट भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इस जनसभा के माध्यम से तराई और हिल्स के गोरखाओं को कैलाश विजयी वर्गीय बताएंगे कि उन्हें कैसे अबतक बंगाल की सरकार ने ठगा है। कैसे अभी भी गोरखाओं को विभाजित कर राज करने की कोशिश की जा रही है। इस मंच से तीन सौ से ज्यादा गोरखा जनमुक्ति मोर्चा वन व टू के नेता और समर्थन भाजपा में शामिल होंगे।
इस मौके पर भाजपा के सांसद राजू बिष्ट बताएंगे कि कैसे गोरखाओं को गलत तरीके से भ्रम में डाला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा कैसे किया जा रहा है उसका वह उदाहरण के साथ पूरी जानकारी देंगे। मिलनमोड़ गोरखालैंड आंदोलन के समय 2017 में बिमल गुरुंग के नेतृत्व में तराई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाला क्षेत्र माना जाता रहा है। यहां के कई नेता माह तक जेल भी काटा है। तीन वर्षो बाद राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाकर लौटे बिमल गुरुंग ने मिलनमोड़ में अपने पुराने साथियों को अपने साथ लाने का प्रयास किया। कईयों ने साथ जाने से सीधा मना कर दिया तो कईयों ने भाजपा के साथ मिलकर गोरखाओं की समस्या के समाधान में भाजपा का साथ देने का प्रण किया है।