गणपति को दी गई विदाई
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी दस दिनों तक गणपति बाबा की आराधना करने के पश्चात गुरुवार को ध्
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 08:44 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दस दिनों तक गणपति बाबा की आराधना करने के पश्चात गुरुवार को धूमधाम से विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रद्धालु काफी उत्साहित थे। एक-दूसरे को अबीर लगाते हुए वे बाबा को अगले वर्ष सुख-समृद्धि के साथ आने का न्योता दे रहे थे। नाचते-गाते हुए श्रद्धालु स्थानीय महानंदा नदी के तट पर पहुंचे। ढाक की गूंज के साथ गणपति बाप्पा मोरया से नगरी गूंज रही थी। बहुत ही विधि-विधान के साथ प्रतिमा को विसर्जित किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खुदीराम पल्ली में बहुत ही आस्था के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। गुरुवार यहां खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें