बेटे के ऑपरेशन का खर्च न जुटा पाने पर पिता ने उसकी हत्या के बाद की खुदकशी
लाचार पिता से बेटे का दुख नहीं देखा गया। उसके ऑपरेशन का खर्च नही जुटा पाया तो चार साल के पुत्र को तालाब में डुबा कर मार डाला। फिर पेड़ की डाल पर फांसी लगाकर खुदकशी कर ली।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM (IST)
मालबाजार [संवादसूत्र]। जलपाईगुड़ी के माल ब्लॉक अंतर्गत क्रांति थाना क्षेत्र में लाचार पिता ने पहले चार वर्ष के पुत्र को तालाब में डूबोकर मार डाला। फिर खुदकशी कर ली। घटना राजाडांगा ग्राम पंचायत के बारोघरिया गांव की है। खबर मिलते ही क्रांति थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बच्चे का नाम अभिराज उरांव है। उसके पिता का नाम पंडित उराव (35) है। दोनों की मौत से इलाके में शोक व्याप्त है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिराज जन्म से ही एक गंभीर बीमारी का शिकार था। उसका मलद्वार नहीं था। नाभि के ऊपर एक छिद्र से वह मलत्याग करता था। इसी महीने में ही उसका ऑपरेशन होनेवाला था। ऑपरेशन के लिए रुपये जुगाड़ नहीं कर पाने पर असहाय पंडित उरांव ने अपने बेटे की हत्या कर खुदकशी कर ली।
पंडित की पत्नी ने कहा कि रविवार की शाम लगभग सात बजे पति बेटे को लेकर घर के पास स्थित तालाब में गया था। तालाब के पानी में बेटे को डुबा कर मार डाला। उसके बाद उसने तालाब किनारे स्थित एक पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें