Move to Jagran APP

विशेष प्रशिक्षित पायलट उड़ाएंगे विमान: आरएन चौबे

- 80 पैंसेजर के साथ 4 अक्टूबर से विमान सेवा शुरू, प्रथम चरण में कोलकाता के लिए भरेगी उड़ा

By Edited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:24 AM (IST)
विशेष प्रशिक्षित पायलट उड़ाएंगे विमान: आरएन चौबे
विशेष प्रशिक्षित पायलट उड़ाएंगे विमान: आरएन चौबे
- 80 पैंसेजर के साथ 4 अक्टूबर से विमान सेवा शुरू, प्रथम चरण में कोलकाता के लिए भरेगी उड़ान जागरण संवाददाता, गंगटोक: सिक्किम में सात महीने वर्षा होती है। इस वजह से कम विजिविलिटी में विमान को उतारने व उड़ान भरने में व्याप्त चुनौतियों के कारण पाक्योंग हवाई अड्डे पर विशेष प्रशिक्षित पायलट को ही इजाजत देगी। हालाकि हम प्राकृतिक परिस्थितियों के साथ काम करने की क्षमता भी रखते है। उक्त बातें केंद्रीय नागरिक उन्नयन मंत्रालय के सचिव आरएन चौबे ने कही है। पत्रकारों के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि 80 पैसेंजर के साथ आगामी चार अक्टूबर विमान सेवा शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में केवल कोलकाता के लिए ही आवगमन होगा। लेकिन भविष्य में गुवाहाटी व दिल्ली की सेवा भी आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि हालाकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से सिक्किम में विमान सेवा केवल मुनाफा नहीं कमाएगा। बल्कि सिक्किम के लोगों की आवश्यकता के लिए घाटा में ही सही सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने असम के आसपास के पड़ोसी राष्ट्र थाइलैंड, वर्मा, बांग्लादेश आदि के साथ विमान सेवा आरंभ करने तथा इस सेवा में आने वाले खर्च राज्य सरकार द्वारा संबंधित विमान सेवा को प्रदान करने वाले कंपनियों के बारे में जानकारियां दी। यदि भविष्य में उक्त सेवाएं सफल होती है तो सिक्किम को भी काठमांडू भूटान के पारो व थाइलैंड के लिए सेवाएं आरंभ करने की इजाजत देने का विचार रखा। लेकिन इस सेवा को शुरू करने के लिए सिक्किम सरकार को असम सरकार के तर्ज पर सब्सिडी देनी होगी। जो मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने सूबे में केंद्र सरकार समक्ष माग रखने की जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने पाक्योंग हवाई अड्डे को ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट का दर्जा देने तथा अति पर्यावरण मुखी बताया। 1.7 किलोमीटर लंबी रनवे तथा 72 मिटर ऊंची दीवार के सहारे समतल बनाने की भी जानकारी दी। हवाई पट्टी निर्माण पर कुल 554 करोड़ रुपये की खर्च आने की जानकारी दी है। फोटो कैपशन 22गंगटोक01- प्रेस के साथ मुखातिब केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे व साथ में राज्य के मुख्य सचिव एके श्रीवास्तव

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.