महंगाई के मद्देनजर सिक्किम में यात्री वाहनों का किराया बढ़ेगा 15 से 20 फीसद
सिक्किम में यात्री वाहनों के किराए में 15 से 20 फीसद वृद्धि होगी। इसकी अधिसूचना शीघ्र ही जारी होगी। यह जानकारी राज्य के परिवहन सचिव ने दी है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:12 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:58 AM (IST)
गंगटोक [जागरण संवाददाता] । बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सिक्किम में यात्री वाहनों के भाड़े में 15 से 20 फीसद वृद्धि होगी। इसकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। यह जानकारी सिक्किम राज्य के परिवहन सचिव एसबीएस भदौरिया ने दी।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह वृद्धि पिछले तीन वर्ष के बाद हुई है। हालांकि अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसी कारण टैक्सी वाहनों के भाड़े में इजाफा करना गैर कानूनी है। जो चालक अधिसूचना जारी होने के पहले ज्यादा किराया वसूल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें लाइसेंस रद व वाहन का ब्लू बुक जब्त भी हो सकता है। उन्होंने इसी तरह वाहन व सारथी एप भी सिक्किम में आरंभ होने की दी। हालांकि उन्होंने कहा कि सिक्किम के कई स्थानों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण ऑनलाइन सेवाओं को शुरू नहीं किया जा पा रहा है।
भविष्य में यह सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने सिलीगुड़ी व अन्य स्थानों में जाने वाले वाहनों के चालकों द्वारा भाड़ा अधिक लेने वालों को भी कार्रवाई के दायरे में लाने की बात रही। इस संबंध में यात्रियों को संबंधित थाने व विभाग में शिकायत देनी होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें