Move to Jagran APP

West Bengal: 69 लाख के सोने के साथ एक गिरफ्तार

Arrested With Gold. डीआरआई की टीम ने करीब 69 लाख रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By Edited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 05:47 PM (IST)
West Bengal: 69 लाख के सोने के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। Arrested With Gold. खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने करीब 69 लाख रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से एक किलो 600 ग्राम सोना बरामद हुआ है। डीआरआई ने बुधवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर दिया है। कोर्ट ने आरोपित की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। उसे जमानत दे दी गई है। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने डीआरआई के अभियान पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, गुप्त जानकारी के आधार पर डीआरआई सिलीगुड़ी की टीम ने बीते मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एनजेपी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर एक किलो छह सौ ग्राम सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम गोविंद तुकाराम चवन बताया गया है। वह महाराष्ट्र का निवासी है। डीआरआई के मुताबिक आरोपी सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। इसकी गुप्त जानकारी डीआरआई को मिल गई थी। एनजेपी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही डीआरआई की टीम ने धावा बोल दिया। सोने का दस बार आरोपी के जूते से बरामद किया गया।

तस्करी के लिए आरोपी ने एक विशेष जूते के हिल में सोने के बार को छिपा कर रखा था। म्यांमार से सोना लाकर दिल्ली तस्करी की योजना थी। बरामद सोने की बाजार कीमत 68 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है। डीआरआई के वकील त्रिदीप साहा ने बताया कि आरोपित को बुधवार अदालत में पेश किया गया। आरोपित सोना तस्करी के उद्देश्य से दिल्ली जा रहा था। जब्त सोना म्यामांर से भारत लाया गया। वहीं दूसरी ओर, बचाव पक्ष के वकील अखिल विश्वास ने बताया कि डीआरआई ने जो सोना जब्त किया है, वह विदेशी सोना नहीं बल्कि देशी है। जब्त सोने के बार पर विदेशी चिन्ह नहीं है। नियमानुसार डीआरआई को यह सोना जब्त करने का अधिकार नहीं है। डीआरआई की कार्रवाई को अवैध बताकर अदालत में पक्ष रखा गया है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपित की जमानत याचिका को मंजूर किया है। जब्त सोने की जांच के बाद मामला आगे बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.