दिलीप घोष ने ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा-बंगाल में लॉकडाउन का नहीं हो रहा पालन
सांसद दिलीप घोष ने मंगलवार को ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में बंगाल एकमात्र राज्य है जहां सबसे कमजोर तरीके से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने को ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश में बंगाल एकमात्र राज्य है जहां सबसे कमजोर तरीके से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर पूरे देश में लाकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है, लेकिन ममता सरकार इसको महत्त्व नहीं दे रही है। ममता कह रही हैं कि नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार ने घर बंदी कर दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि ममता खुद लॉकडाउन का पालन नहीं कर रही है। सरकार के आदेश पर यहां की पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है।
इसके कारण यहां हर दिन बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। घोष ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही इसे महत्त्व नहीं दे रही है तो लोग लॉकडाउन का पालन कैसे करेंगे। यहां सरकार की इच्छाशक्ति का काफी अभाव दिख रहा है।
उन्होंने आशंका जताते हुए दावा किया कि राज्य सरकार जो रवैया अपना रही है उससे उन्हें लग रहा है कि बंगाल में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा किट उपलब्ध कराए जाने के बावजूद यहां कोरोना का टेस्ट नहीं किया जा रहा है।
यघोष ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ही इसे महत्त्व नहीं दे रही है तो लोग लॉकडाउन का पालन कैसे करेंगे। यहां सरकार की इच्छाशक्ति का काफी अभाव दिख रहा है। हां की आबादी के हिसाब से बड़ी संख्या में टेस्ट कराए जाने की जरूरत है। घोष ने बंगाल के लोगों से कोरोना को लेकर खुद सतर्क रहने व लाकडाउन का पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता लाकडाउन के बावजूद चुनाव प्रचार की तरह घूम रहे हैं। पुलिस भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए कुछ नहीं कर रही है।