फाइनेंस कंपनी के दबाव में आकर युवक ने दी जान
-परिजनों ने लगाया आरोपथाने में शिकायत दर्ज जासं सिलीगुड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज
-परिजनों ने लगाया आरोप,थाने में शिकायत दर्ज
जासं, सिलीगुड़ी : माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्ज वसूली कर्मचारियों के दबाव में आकर युवक के आत्महत्या कर ली। यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है।
बीते 8 अगस्त को सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना अंतर्गत भानु नगर इलाके में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की पहचान विक्की कुमार कानू के रुप में की गई। अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर भक्ति नगर थाना पुलिस मामले की जाच कर रही है।
जबकि गुरुवार को मृतक की मां ने सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को बताया कि विक्की चाय दुकान चलाता था। उसने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से पहले 38 हजार कर्ज लिया था। जिसे उसने पूरा करते ही मार्च में फिर से 11 हजार का लोन लिया। कर्ज लेते ही पूरे देश मे कोरोना फैलने की वजह से सरकार ने लॉकडाउन जारी किया। जिसकी वजह से विक्की चाय की दुकान नहीं चला पाया। उपार्जन नहीं होने की वजह से वह कर्ज की साप्ताहिक किश्तें भी नहीं दे पा रहा था। उसने कंपनी के कर्मचारियों से कई बार थोड़ी मोहलत मागी लेकिन कंपनी ने उसकी एक ना मानी। वह कर्ज अदायगी के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इससे विक्की काफी तनाव में था। उसके बाद उसका शव बरामद हुआ है। विक्की की मां ने बताया कि मामले को लेकर भक्तिनगर पुलिस थाने में शिकायत की गई है।