दलाई लामा का जन्मदिन मनाया
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी परम पावन बौद्ध गुरू दलाई लामा का 85वां जन्मदिन कालचक्र गुम्बा में आस्था
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:18 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: परम पावन बौद्ध गुरू दलाई लामा का 85वां जन्मदिन कालचक्र गुम्बा में आस्था के साथ मनाया गया। इस मौके पर हिमालयन बुद्धिस्ट कल्चर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां 108 दीपक जलाए गए और मंगलपाठ किया गया। केक काट कर धर्मगुरू दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की गई। कोरोना महामारी को देखते हुए बाहर से अथितियों को आमंत्रित नही किया गया था। शहर के अन्य गुम्बाओं में भी दलाई लामा का जन्मोत्सव मनाया गया
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें