शिक्षा को बढ़ावा देने भारत यात्रा कर रहे हैं साइकिल बाबा,2 लाख बच्चों को स्कूल में भर्ती कराया है
अब तक 2 लाख बच्चों को स्कूल में भर्ती कराया है। साइकिल यात्रा के लिये उन्होंने विवाह भी नहीं की। इस कार्य के लिये पूर्व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राज्यापाल उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 11:03 AM (IST)
style="text-align: justify;">वीरपाड़ा, संवाद सूत्र। सभी को शिक्षा मिले, शिक्षा ही समाज व देश को आगे ले जा सकती है। इस आवाज को ही सामने रखकर साइकिल बाबा के रूप में प्रसिद्ध आदित्य कुमार गत 12 जनवरी 2015 से साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले थे।
यह सफर उत्तर प्रदेश से शुरू होकर ईटानगर तक पहुंची। अब वापस घर लौटने के दौरान वीरपाड़ा के भगतपाड़ा में रूके थे साइकिल बाबा आदित्य कुमार।
उन्होंने बताया कि वह गत 23 वर्षो से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये काम करते आ रहे हैं। देश के सभी जाति को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिये। शिक्षित समाज से ही देश को बदला जा सकता है।
उन्होंने अपने प्रयास से अब तक 2 लाख बच्चों को स्कूल में भर्ती कराया है। साइकिल यात्रा के लिये उन्होंने विवाह भी नहीं की। इस कार्य के लिये पूर्व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राज्यापाल उन्हें सम्मानित भी कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें