Move to Jagran APP

कूचबिहार की नन्ही परी अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना

कूचबिहार के वानेश्वर होम की नन्ही परी अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुई। मनीषा को अमेरिकी दंपती को सौंपते समय होम की धाई मां सहित अन्य सदस्य रोने लगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 02:49 PM (IST)
कूचबिहार की नन्ही परी अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना
कूचबिहार की नन्ही परी अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना

कूचबिहार, संवाद सूत्र। कूचबिहार के वानेश्वर होम की नन्ही परी शुक्रवार अपनी नई मां विक्टोरिया के साथ अमेरिका के लिए रवाना हुई। मनीषा को अमेरिकी दंपती को सौंपते समय वानेश्वर होम की धाई मां सहित अन्य सदस्य रोने लगे।

loksabha election banner

कूचबिहार जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन साल पहले कूचबिहार के तोर्षा नदी के किनारे सात दिन की बच्ची को कूचबिहार थाना पुलिस ने उद्धार किया। बच्ची को वानेश्वर न्यू भारती होम में लाया गया। धीरे-धीरे यह नन्ही परी पूरे होम की जान बन गई, यह किसी को पता तक नहीं चला।

वर्ष 2017 के जुलाई माह में अमेरिका के दंपती ने बच्चा गोद लेने के लिए केंद्रीय सरकार के बाल एवं शिशु मंत्रालय से बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के तहत अमेरिकी दंपती को मंजूरी मिल गई। आज पूरे विधि के साथ नन्ही परी को अमेरिकी दंपती को सौंप दिया गया।

कूचबिहार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चैयरमैन स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि अमेरिका से पति एलेन व विक्टोरिया को गोद लेने के लिए कूचबिहार आए है। वर्ष 2017 में बच्चे के लिए आवेदन किया गया था। दिसंबर 2018 में कोर्ट से इसकी मंजूरी मिल गई। उसके बाद बच्ची का सर्टिफिकेट और पास पोर्ट बनाया गया। आज बच्ची को अमेरिकी दंपती को सौंप दिया गया। होम की आवासिका कल्पना विश्वास ने बताया कि मनीषा के अमेरिका जाने से एक ओर हम खुश है, तो दूसरी ओर उसकी विदाई से दुखी भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.