राफेल सौदे को लेकर जनता के सामने सच नहीं ला रही भाजपा ः कांग्रेस
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पर्यवेक्षक वीपी सिंह ने कहा कि राफेल रक्षा सौदा को लेकर भाजपा जनता से सच छुपा रही है। कोई परेशानी नहीं है तो जेपीसी की मांग को स्वीकार कर लेना चाहिए।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 10:14 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 10:14 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पर्यवेक्षक वीपी सिंह ने कहा कि राफेल रक्षा सौदा को लेकर भाजपा जनता से सच छुपा रही है। अगर कोई परेशानी नहीं है तो वह क्यों नहीं जेपीसी की मांग को स्वीकार कर लेती है। जनता को यह सच बताने के लिए जैसा भी आंदोलन करना पड़ेगा, कांग्रेस करने से पीछे नहीं हटने वाली। वे सिलीगुड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन राज्यों में सत्ता में आते ही जनता से किए वायदे को दस दिन के बदले छह घंटे में ही पूरा कर दिखाया है। मध्यप्रदेश में बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली 25 हजार की राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया गया है। ठीक इसके विपरीत पांच वर्षो में मोदी की एनडीए सरकार ने जनता से किए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया।
पत्रकारवार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शंकर मालाकार, इंटक नेता अालोक चक्रवर्ती और जीवन मजूमदार मौजूद थे। शंकर मालाकार ने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत ये यह साबित किया है कि 2019 में भाजपा फिनिस का सपना साकार होने वाला है। 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस को विजय दिवस के रूप में पूरे बंगाल में धूमधाम से मनाएगी। 16 जनवरी से देश और प्रदेश के सरकार खिलाफ उत्तर बंगाल में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। इसमें सांसद व कई पूर्व मंत्री शामिल होंगे। कांग्रेस का आंदोलन जनवरी भर चलेगा।
मालाकार ने कहा कि मोदी और दीदी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दीदी भाजपा के खिलाफ गणतंत्र की हत्या की बात करती हैं। ठीक उसके विपरीत वह स्वयं राज्य में विरोधियों के खिलाफ गणतंत्र की हत्या करने में कोई गुरेज नहीं करतीं। कांग्रेस के साथ केंद्र में गठबंधन की बात करती है, जबकि राज्य में कांग्रेसियों और उसके समर्थकों पर लगातार हमले कराने में पीछे नहीं रहती। कांग्रेस वह पार्टी है, जो अपनी ताकत से मोदी और दीदी को बताकर रहेगी कि कांग्रेस के बिना न तो देश चलेगा है, न ही प्रदेश। कांग्रेस से टीएमसी में गए हजारों कार्यकर्ता दोबारा कांग्रेस में आने को आतुर हैं। उनका स्वागत किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें