कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा: भाजपा नेता जैसा आचरण कर रहे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भाजपा नेता जैसा आचरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वहां भाजपा अध्यक्ष बना देना चाहिए।
By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 03:32 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर भाजपा नेता जैसा आचरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वहां भाजपा अध्यक्ष बना देना चाहिए। चौधरी ने कहा- जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल का बयान भाजपा नेताओं जैसा है। वे जिस तरह से बातें कर रहे हैं, वह राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद के प्रति सत्यनिष्ठा का परिचायक नहीं है।
उन्हें जम्मू कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष बना देना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा-'जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। वहां लोगों को बोलने नहीं दिया जा रहा। जो वहां जाना चाहते हैं, उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा।'
अधीर का यह बयान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विरोधी दलों के अन्य नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोककर वापस दिल्ली भेज दिए जाने के बाद आया है। विरोधी दलों के नेताओं ने इसे 'असंवैधानिक' व 'अलोकतांत्रिक' करार दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें