उत्पात से परेशान होकर पुलिस चौकी में दर्ज कराई बंदरों के खिलाफ शिकायत
जलपाईगुड़ी के लाटागुड़ी इलाके में बंदरों के उत्पात से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 07:23 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी में जितुआ, हातकाटा, दिलीप, भीमा के अत्याचार के खिलाफ स्थानीय लोगों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ये लोग किसी राजनीतिक या आतंकी संगठन के नहीं है। ये बंदरों के नाम हैं। इनके आतंक से लोग इस कदर परेशान हैं कि थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई पड़ी।
इन्हें पकडऩे व सजा देने में पुलिस भी असफल हो रही है। इनके आतंक से परेशान होकर पूर्व लाटागुड़ी के धिरेन उरांव ने क्रांति चौकी में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों की मानें तो केवल रात में नहीं, बल्कि दिन के समय में भी बंदरों के अत्याचार के कारण लोगों को अपने घर का दरवाजा बंद रखना पड़ता है। जंगल से सटे लाटागुड़ी ग्राम पंचायत के स्टेशन पाड़, पूर्व लाटागुड़ी, बाजार पाड़ा, नतुनपाड़ा इलाकों में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। खाना बनाने पर घर में घुसकर बर्तनों को फेंक देते है। कागजात भी नष्ट कर दिए जा रहे हैं। लोगों पर हमला कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता धीरेन उरांव ने कहा कि उनके घर में प्रतिदिन बंदर उत्पात मचा रहे हैं। घर में घुसकर उत्पात मचाया जा रहा है। इस बारे में वन विभाग से कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई थी। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसलिये मजबूरन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने भी शिकायत को दर्ज कर लिया है, लेकिन वे लोग भी करेंगे भी तो क्या करेंगे। मामले को लेकर वन विभाग से बात करने का आश्वासन दिया गया है। अब पिंजरे में बंद करके बंदरों को जंगल में छोडऩे पर चर्चा की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें