भोलेनाथ की पताकाओं से पटी नगरी
सिलीगुड़ी : इस समय सिलीगुड़ी शहर भगवान भोलेनाथ के रंग में रंगा हुई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा के नाम की पताकाएं घरों, मंदिरों और गाड़ियों पर लहराई जाएंगी।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : इस समय सिलीगुड़ी शहर भगवान भोलेनाथ के रंग में रंगा हुई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा के नाम की पताकाएं घरों, मंदिरों और गाड़ियों पर लहराई जाएंगी। लिहाजा बाजार भी पताकाओं से पटा हुआ नजर आ रहा है। छोटी-बड़ी सभी आकार की पताकाएं बाजार में उतारी गईं हैं। श्रद्धालु अपने बजट के अनुरूप खरीद रहे हैं। दुकानदारों का कहना है फाल्गुन महीने को लेकर इन पताकाओं की बेहद मांग है। खासकर छोटी और मध्यम आकार की पताकाओं को बाजार में उतारा गया है। भोलेनाथ को सजाने के लिए भी सामान खरीदे जा रहे हैं। माता पार्वती के श्रृंगार की वस्तुएं भी बाजार में उतारी गई हैं। जिन्हें श्रद्धालु श्रद्धा के साथ खरीद रहे हैं।