Move to Jagran APP

इतने बड़े-बड़े वायदे सिलीगुड़ी ने पहले कभी नहीं देखे!

नगर निगम चुनाव-2022 को लेकर राजनीतिक दलों के एक से बढ़ कर एक वायदे स्लग हेड

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:30 PM (IST)
इतने बड़े-बड़े वायदे सिलीगुड़ी ने पहले कभी नहीं देखे!
इतने बड़े-बड़े वायदे सिलीगुड़ी ने पहले कभी नहीं देखे!

सब हेड : नगर निगम चुनाव-2022 को लेकर राजनीतिक दलों के एक से बढ़ कर एक वायदे स्लग हेड : नगर निगम चुनाव स्लग प्वाइंटर :

loksabha election banner

-बड़े-बड़े वायदों में सबसे आगे भाजपा, फिर तृणमूल कांग्रेस

-माकपा नीत वाममोर्चा व कांग्रेस के वायदे ज्यादा बड़े नहीं इरफान-ए-आजम, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव-2022 पिछले सारे चुनावों से बहुत खास है। ऐसा इसलिए कि, इस बार चुनाव में राजनीतिक दलों ने शहर के विकास के लिए जितने बड़े-बड़े वायदे किए हैं उतने बड़े-बड़े वायदे शहर व शहरवासियों ने पहले कभी नहीं देखे-सुने थे। इस बार बड़े-बड़े वायदे करने में सबसे आगे भाजपा और फिर तृणमूल कांग्रेस है। जबकि, माकपा नीत वाममोर्चा व कांग्रेस के वायदे बहुत ज्यादा बड़े नहीं हैं। इन सारे दलों ने अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं।

इसके तहत सबसे बड़े-बड़े वायदे करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का वादा है कि, वह सिलीगुड़ी को विश्व स्तरीय स्मार्ट ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करेगी। इसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं वाणिज्य केंद्र और पूर्वी भारत का आईटी हब बनाएगी। यहां मल्टी इंडस्ट्री व स्पेशल इकोनोमिक जोन कायम करेगी। सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर देगी। बागडोगरा हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने हेतु केंद्र सरकार के 800 करोड़ के निवेश में तेजी लाएगी। सिलीगुड़ी में 'एम्स' कायम करेगी। जगह-जगह रिग रोड, बहुस्तरीय पार्किंग, एलिवेटेड क्रॉस वॉक, अंडर ग्राउंड क्रॉस वॉक और बालासन-सेवक रोड को फोर-लेन एलिविटेड कॉरिडोर में उन्नत करेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाएगी। 2022 के अंत तक 24 घंटे 'हर घर जल' की व्यवस्था करेगी। सुरक्षित, स्मार्ट व आत्मनिर्भर सिलीगुड़ी बनाएगी।

इस कड़ी में तृणमूल कांग्रेस के वायदे भाजपा के बाद अन्य तमाम दलों से बड़े हैं। वह यह कि नगर निगम की हरेक नागरिक परिसेवा ऑनलाईन भी की जाएगी। शहर में 100 प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था होगी। इलेक्ट्रिक वायरिग अंडर ग्राउंड होगी। हर रास्ते में हर 30 मीटर पर एलईडी स्ट्रीट लाईटें लगेंगी। अंडर-ग्राउंड नालों का निर्माण कर 'जीरो ब्लॉकेज' सुनिश्चित किया जाएगा। हर घर नल से जल आपूर्ति नि:शुल्क की जाएगी। जाम निवारण हेतु चलती हुई (एलिवेटेड) सीढि़यों वाले तीन फूट ओवर ब्रिज, बहुमंजिली और अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हर एक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की व्यवस्था होगी। निगम के स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। नगर निगम के सभी 10 स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत कर अत्याधुनिक किया जाएगा व दिन-रात लगातार खुला रखने की व्यवस्था होगी। वरिष्ठ नागरिकों एवं शिशुओं को टीका की सेवा उनके घर पर दी जाएगी। शहर के पिछड़े इलाकों को मॉडल इलाका में विकसित किया जाएगा। बेघरों को आवास की सुविधा दी जाएगी। हर वार्ड में योजना समिति होगी जो वार्ड में आवश्यक विकास कार्यो का निर्धारण व मूल्यांकन करेगी। वार्ड स्तर पर ही शिकायत निवारण केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। 'पाड़ाय समाधान' (मुहल्ले में समाधान) ऐप चालू किया जाएगा, उसके माध्यम से प्राप्त लोगों की शिकायतों व समस्याओं का निवारण 14 दिनों के अंदर किया जाएगा। हर साल सिलीगुड़ी वार्षिक उत्सव का आयोजन होगा।

माकपा नीत वाममोर्चा के बड़े वायदों में अगले पांच साल में हर बेघर को घर प्रकल्प के तहत 10 हजार घरों का निर्माण करना, ग्रीन सिलीगुड़ी बनाना, नर्सिग होम व निजी पैथेलोजिकल सेंटरों के खर्च को नियंत्रित करना, छोटे व्यवसायियों का लाइसेंस शुल्क माफ करना, और ज्यादा हिदी भाषा माध्यम के स्कूल कायम करना शामिल है। वहीं, कांग्रेस के बड़े वायदों में हर घर के लिए 500 मीटर के दायरे में नि:शुल्क जल की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा के लिए 24/7 हेल्पलाईन, बस्ती इलाकों में इंगलिश मीडियम कोचिंग सेंटर की स्थापना, वृद्ध-वृद्धों के गुणवत्तपूर्ण समय व्यतीत करने हेतु लिए 'संजीवनी सेल' की स्थापना, हर वार्ड में समय-समय पर 'जनता अदालत' लगा कर लोगों की समस्याओं का समाधान करना आदि शामिल है।

एक बात यह बहुत अहम है कि, इन तमाम दलों ने ही महानंदा, फूलेश्वरी व जोरापानी नदियों का कायाकल्प कर, नौकाविहार, नदी तट पर सैर-तफरीह की व्यवस्था की बात कही है। इसके अलावा जगह-जगह सड़कों, नालों का निर्माण, उनकी निमित सफाई, कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य व शिक्षा की बेहतर परिसेवा, महिलाओं, शिशुओं एवं वृद्धों को केंद्रित समाज कल्याण, बेहतर यातायात सुविधा, सुरक्षा, शांति-व्यवस्था, आदि बुनियादी बातें हरेक के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.