विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाल विवाह रोकने में चाइल्ड लाइन की बेहतर पहल

By JagranEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2022 07:01 PM (IST)

नंबर -1098 के जरिये चाइल्ड लाइन कर्सियाग उप-केन्द्र को दे सकते जानकारी --- जागरण संवाददाता

बाल विवाह रोकने में चाइल्ड लाइन की बेहतर पहल
बाल विवाह रोकने में चाइल्ड लाइन की बेहतर पहल

नंबर -1098 के जरिये चाइल्ड लाइन कर्सियाग उप-केन्द्र को दे सकते जानकारी

---

जागरण संवाददाता,कर्सियाग:

कर्सियाग महकमा क्षेत्र में बाल विवाह को रोकने की दिशा में चाइल्ड लाइन कर्सियाग बेहतर ढंग से पहल कर रहा है। इस संबंध में दार्जिलिंग चाइल्ड लाइन कर्सियाग उप -केन्द्र के प्रभारी ईशा लेप्चा ने बताया कि नंबर -1098 के जरिये चाइल्ड लाइन कर्सियाग उप -केन्द्र को दिये गये जानकारी अनुसार एक महीने पूर्व कर्सियाग महकमें क्षेत्र के एक 15 वर्षीय युवती ने 21वर्षीय पुरूष से शादी रचाई थी।

इसके बाद चाइल्ड लाईन के सदस्यों द्वारा संबंधित इलाके में जाकर इस संदर्भ में की गई पड़ताल के तहत इसे सत्य पाया गया। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने वहा पहुंचकर बाल विवाह एक्ट (चाइल्ड मैरेज एक्ट) सहित इस घटना के बारे में चर्चा -परिचर्चा करते हुए इस शादी को अवैध करार दिया।

उन्होंने बताया कि जानकारी अनुसार इस क्षेत्र के सभी लोगों को इस शादी के बारेमें पता है। परंतु किसी ने भी इस अवैध शादी अथवा बाल विवाह मामले संदर्भ में लिखित रूपसे आवाज उठाने का कार्य नहीं किया। यहा तक कि धार्मिक रीति -रिवाज के तहत इस शादी को नहीं किया गया है,परंतु दोनों विगत एक महीने से एक साथ रह रहे हैं। इसलिए इसे ध्यान में रखकर कानूनी प्रक्त्रिया अंतर्गत इस घटना के बारेमें प्रखंड विकास अधिकारी कर्सियाग को चाइल्ड लाईन कर्सियाग उप -केन्द्र की ओर से जानकारी देने का कार्य किया गया है।बाल विवाह को रोकने में चाइल्ड लाईन कर्सियाग बना है सक्षम।वर्तमान में जानकारी के आधार पर प्रखंड विकास अधिकारी की ओर से इसके संदर्भ में आवश्यक पहल अदा किया जा रहा है। इस मामले पर चाइल्ड लाईन के सदस्यों द्वारा भी नियमित रूपसे निगरानी रखने का क्त्रम जारी है।

--------------

-----------------

--------------

---------------------

इसलिए इसे ध्यान में रखकर कानूनी प्रक्त्रिया अंतर्गत इस घटना के बारेमें प्रखंड विकास अधिकारी कर्सियाग को चाइल्ड लाईन कर्सियाग उप -केन्द्र की ओर से जानकारी देने का कार्य किया गया है।बाल विवाह को रोकने में चाइल्ड लाईन कर्सियाग बना है सक्षम।वर्तमान में जानकारी के आधार पर प्रखंड विकास अधिकारी की ओर से इसके संदर्भ में आवश्यक पहल अदा किया जा रहा है। इस मामले पर चाइल्ड लाईन के सदस्यों द्वारा भी नियमित रूपसे निगरानी रखने का क्त्रम जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।