मंदिरों में भादवा अमावस्या पर की गई पूजा-अर्चना
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भादवा अमावस्या के मौके पर घरों और मंदिरों में श्रद्धा और आस्थ
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भादवा अमावस्या के मौके पर घरों और मंदिरों में श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही घरों में पूजा को लेकर चहल-पहल देखी गई। ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसे स्वास्तिक अमावस्या भी कहा जाता है। ऐसे में कई परिवारों में स्वास्तिक बनाकर पूजा की गई। राणी सती मंदिर में भक्तों भीड़ देखी गई। दादी का सोलह श्रृंगार किया गया। उनको बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया गया। मंदिर में जगमगाती रोशनी की व्यवस्था की गई। नारियल और मीठा पूड़ा का प्रसाद चढ़ाकर सुख-शांति की कामना की गई। ज्योत लगाने वालों की लंबी कतार देखी गई। इस मौके पर मंगल पाठ भी किया गया। भक्तों का कहना था कि इनके आशीर्वाद से ही उनके सारे कार्य पूरे होते हैं। वे हमेशा उनके साथ रहतीं हैं। भजनों का रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। जिसका भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। सभी दादी के रंग में रंगी नजर आई।