Move to Jagran APP

गैर सिक्किमियों के साथ विवाह करने पर भी महिलाओं को मिलेगा पूरा अधिकार : पवन चामलिंग

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने महिला अधिकारों की दिशा में एक कदम और आगे बढ़कर घोषणा की। कहा कि गैर सिक्किमियों से शादी करने पर भी यहां की महिलाओं के सारे अधिकार दिए जाएंगे।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:58 AM (IST)
गैर सिक्किमियों के साथ विवाह करने पर भी महिलाओं को मिलेगा पूरा अधिकार : पवन चामलिंग
गैर सिक्किमियों के साथ विवाह करने पर भी महिलाओं को मिलेगा पूरा अधिकार : पवन चामलिंग
 गंगटोक [जागरण संवाददाता]। सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा कि गैर सिक्किमियों के लोगों के साथ विवाह करने वाली सिक्किम की महिलाओं को भी सभी अधिकार दिए जाएंगे। वे गंगटोक शहर के नामनांग स्थित चिंतन भवन में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि वे बोल रहे थे।उन्होंने गैर सिक्किम के लोगों के साथ विवाह करने पर महिलाओं को कई अधिकारों से वंचित रखने के नियम को खारिज करने तथा गृह सचिव को इस संबंध में अतिशीघ्र अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यहां के असली नागरिकों की ही तरह ऐसी महिलाओं को सरकारी नौकरी देने तथा अचल संपत्ति खरीदने की अधिकार दिया जाएगा।
उन्होंने गैर सिक्किम लड़कियों को सिक्किम के लोगों के साथ विवाह करने पर भी सभी अधिकार देने की बात कही। इसी तरह उन्होंने राज्य में स्थापित निजी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को 90 फीसद आरक्षण देने की घोषणा की। उन्होंने चाचा नेहरू के जीवन से विद्यार्थियों को प्रेरणा ग्रहण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल गंगा प्रसाद ने विद्यार्थियों से अपील की कि चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लें। नेहरू जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम के पूर्व शहर के मितोगांग स्थित नेहरू की प्रतिमा पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.