Move to Jagran APP

शाहनवाज हुसैन ने राफेल मुद्दे पर संसद में चर्चा की कांग्रेस को दी चुनौती

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राफेल सौदे के मुद्दे पर कांग्रेस को संसद में चर्चा कराने की चुनौती दी है।इसके लिए भाजपा तैयार है। वे सोमवार को सिलीगुड़ी में थे। पढ़िए और क्या कहा...।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 02:20 PM (IST)
शाहनवाज हुसैन ने राफेल मुद्दे पर संसद में चर्चा की कांग्रेस को दी चुनौती
शाहनवाज हुसैन ने राफेल मुद्दे पर संसद में चर्चा की कांग्रेस को दी चुनौती
 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राफेल सौदे के मुद्दे पर कांग्रेस को संसद में चर्चा कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा तैयार है। हुसैन सोमवार को सिलीगुड़ी में यहां एक होटल में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया है। कांग्रेस ने पूरे देश को गुमराह किया। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो उसने कभी भी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट रक्षा सौदा नहीं किया। बिचौलियों के जरिए रक्षा सौदा करती थी। उसे उम्मीद थी कि आगे भी जो सरकार आएगी, वह कांग्रेस के पथ पर चलकर बिचौलियों के ही माध्यम से रक्षा सौदा करेगी। यह कांग्रेस का भ्रम है। नरेंद्र मोदी की सरकार है, जो कहते हैं कि न खाएंगे, न खाने देंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्ट्राचार न होगा, न करने देंगे। इसलिए दो सरकारों के बीच में राफेल का सौदा हुआ। फिर इस पर कांग्रेस के प्रायोजन से कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए। कोर्ट में सारे विषयों को देखा। इसके बाद फैसले से सिद्ध हो गया कि कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कीमत के सवाल पर भी सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया कि इसमें भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। अब जवाब में एक पंक्ति में हुई गड़बड़ी पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। सिद्ध हो गया है कि राफेल देश के लिए जरूरी है। कांग्रेस जब हुकूमत में थी तो इस सौदे को दस साल तक लटका कर रखा। वायुसेना को कमजोर करके रखा। अब जब सत्ता से बाहर है, तब भी वही काम कर रही है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
शाहनवाज ने कहा कि चोर ही चोरी करने में जब विफल होता है तो चौकीदार को चोर कहता है। कांग्रेस को देश से माफी मांगने के साथ ही यह भी बताना चाहिए कि 2007 से आज तक राफेल को खरीदने की कोशिश क्यों नहीं की। राहुल गांधी जवाब दें कि देश की सेना को कमजोर करने का प्रयास क्यों किया गया।
शाहनवाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देश भर में खुशी का माहौल है। भाजपा ने कोर्ट ने हर पहलू को रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत है दुष्प्रचार करना और भ्रष्टाचार को बढ़ना। हालिया संपन्न विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में हमने कांग्रेस को रोकने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में बदलाव का मूड था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिला। राजस्थान में भी बड़ी मुश्किल से कांग्रेस जीती है। जबकि इस राज्य में प्रचार किया गया था कि भाजपा 15 सीट भी जीत ले तो बहुत बड़ी बात होगी। वहां भी हमने कांग्रेस को 99 पर रोक दिया।
राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख बढ़ी है। उनके नेतृत्व में फिर से भाजपा जीतेगी। पिछली बार मोेदी की आंधी थी। पश्चिम बंगाल में जरूर कुछ दल कामयाब हो गए। इस बार नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी होगी। इसमें तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों का कोई अता-पता नहीं होगा। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा व सहयोगी दल 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां न खाता न बही, जो दीदी कहें, वही सही। यहां संविधान से सरकार नहीं चल रही है। तृणमूल कांग्रेस के संविधान से सरकार चल रही है। अन्य स्थानों पर दलों का गठबंधन होता है। यहां बंगाल पुलिस टीएमसी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। ममता बनर्जी ध्यान दें, वे बंगाल में ज्यादा दिनों तक बीजेपी को रोक नहीं सकतीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी से ममता डरी हुई हैं। उनको सपने में भी बीजेपी डराती है। इसलिए हर मुद्दे पर बीजेपी को कोर्ट जाना पड़ रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार है। वहां अपराधी डरे हुए हैं। उनका इनकाउंटर हो रहा है। यहां विरोधी पार्टियों का इनकाउंटर किया जा रहा है। राजनीति हिंसा जारी है। इस समय यहां बंगाल में ममता ने सुपर इमरजेंसी लगा रखी हैं। अन्य दलों ने तो सरेंडर कर दिया है, लेकिन भाजपा डटी हुई है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.