कालिम्पोंग नगरपालिका के एक वर्ष पूरे होने पर केक काटकर मनाई खुशी
जीटीए के बीओए के चेयरमैन विनय तामंग एवं उपाध्यक्ष अनित थापा द्वारा हिल्स की कमान संभालने के बाद कालिम्पोंग नगरपालिका के एक साल पूरे हो गए हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 10:47 AM (IST)
कालिम्पोंग [संवादसूत्र]। जीटीए के बीओए के चेयरमैन विनय तमांग एवं उपाध्यक्ष अनित थापा द्वारा हिल्स की कमान संभालने के बाद कालिम्पोंग नगरपालिका के एक साल पूरे हो गए हैं। अध्यक्ष रवि प्रधान के नेतृत्व में नपा बोर्ड ने गुरुवार को पहली वर्षगांठ मनाई।
इस मौके पर सबसे पहले नगरपालिका द्वारा नव निर्मित भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान ने आधुनिक भवन को सभी को समर्पित किया। इसके बाद प्रेक्षागृह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रधान, उपाध्यक्ष भीम अग्रवाल, संजय प्रधान सहित वार्ड पार्षद व नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे। नपा बोर्ड के एक साल होने के उपलक्ष्य में सभी ने नगरपालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को खादा अर्पण कर बधाई देते हुए केक काटकर खुशी मनाई। समारोह में बोर्ड गठन हुए एक साल के अंदर नगरपालिका के द्वारा किये गए विभिन्न विकास एवं आगामी योजना के बारे अवगत कराया गया।
रवि प्रधान ने कहा कि एक साल अंदर काफी तेज गति से विकास का कार्य हुआ है। कार्य के लक्ष्य को पूरा करने के साथ हमेशा सकारात्मक सोच रखा गई है। एक साल की अवधि में नगरपालिका द्वारा शहर में 800 एलईडी लाइट, 10 फ्लड लाइट, 1700 एलईडी लाइट लगाने के लिए सरकारी से स्वीकृति मिल चुकी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें