अणुव्रत चेतना दिवस का किया गया पालन
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: शहर में मंगलवार को अणुव्रत चेतना दिवस का पालन किया गया। इस मौके पर साध्वी संगीतश्री ने अणुव्रत चेतना दिवस के महत्व पर रोशनी उाली। जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को स्थानीय तेरापंथ
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी संगीतश्री के सानिध्य में अणुव्रत चेतना दिवस का पालन किया गया। अणुव्रत चेतना दिवस पर रोशनी डालते हुए साध्वी जी ने कहा कि अणुव्रत के छोटे-छोटे नियमों द्वारा आप अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। यह नियम संपूर्ण मनुष्य जाति पर लागू होता है। चाहे वो जैन हो या अजैन। जीवन में अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है। जीव हत्या ना करना, किसी को नुकसान ना पहुंचाना जैसे नियम लिए जाते हैं। जीवन में हम ऐसे कई नियमों का पालन कर सकते हैं। इस अवसर पर काफी तादाद में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।