सीबीएसई-10 : अरिंदम नायक सिलीगुड़ी टॉपर
-आíथक संकट से जूझ रहा परिवार मा ने गहने गिरवी रख कर करवाई पढ़ाई अब छात्रवृत्ति की आस अ
-आíथक संकट से जूझ रहा परिवार, मा ने गहने गिरवी रख कर करवाई पढ़ाई, अब छात्रवृत्ति की आस, आगे डॉक्टर बनने की है चाह
-कोरोना व लॉकडाउन संकट के चलते तीन-चार महीनों से बेरोजगार हैं रेस्टोरेंट मैनेजर पिता, मदद दरकार
-ब्रतती लाहिड़ी व शुभ्रा जायसवाल सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ द्वितीय और लड़कियों में अव्वल
-मान्या जायसवाल, प्रियाशु गौरव और त्रिलोकजीत बसु सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ तृतीय जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित वर्ष 2020 की 10वीं की परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। इसमें सिलीगुड़ी के स्कूलों के भी सितारों ने भी गजब की चमक दिखाई है। इस परीक्षा में जर्मल्स एकेडमी के छात्र अरिंदम नायक ने 98.2 प्रतिशत प्राप्ताक के साथ सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। उसे अंग्रेजी में 98, बाग्ला में 97, गणित में 92, विज्ञान में 96, समाजशास्त्र में 100 और सूचना प्रौद्योगिकी में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। अरिंदम ने बताया कि उसे उकृष्ट परिणाम की उम्मीद तो थी पर इतने उकृष्ट परिणाम की उम्मीद नहीं थी। अब आगे वह विज्ञान संकाय से पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की चाह रखता है। उसका कहना है कि उसका यह सफर बहुत मुश्किलों भरा रहा है। उसके पिता हैदर पाड़ा निवासी अजय नायक एक रेस्टोरेंट में मैनेजर थे। मगर, कोरोना संकट व लॉकडाउन संकट के चलते बीते तीन-चार महीनों से वह पूरी तरह बेरोजगार हैं। इधर, घर परिवार का भरण-पोषण भी दूभर है। इस विकट परिस्थिति में मा मुनमुन नायक ने अपने गहने गिरवी रखकर उसकी पढ़ाई में मदद की है। अब आगे की पढ़ाई के लिए वह छात्रवृत्ति जैसी मदद की आशा रखता है। उसने शासन-प्रशासन व आम समाज से सहयोग की अपील की है।
वहीं, दिल्ली-पब्लिक स्कूल की छात्रा ब्रतती लाहिड़ी और डीएवी स्कूल की छात्रा शुभ्रा जायसवाल ने संयुक्त रुप में 98 प्रतिशत प्राप्ताक के साथ सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ द्वितीय और छात्राओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली-पब्लिक स्कूल (सिलीगुड़ी) की ही छात्रा मान्या जायसवाल, जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियाशु गौरव व टेक्नो इंडिया ग्रुप ऑफ पब्लिक स्कूल के छात्र त्रिलोकजीत बसु ने संयुक्त रूप में 97.8 प्रतिशत प्राप्ताक के साथ सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ तृतीय स्थान पाया है। इसके साथ ही दिल्ली-पब्लिक स्कूल (सिलीगुड़ी) की छात्रा मिताली मल्लिक, जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या पॉल व आर्मी-पब्लिक स्कूल (बेंगडूबी) की छात्रा सलोनी कुमारी ने संयुक्त रूप में 97.6 प्रतिशत प्राप्ताक के साथ सिलीगुड़ी में सर्वश्रेष्ठ चतुर्थ स्थान हासिल किया है।
सिलीगुड़ी गर्ल्स टॉपर में से एक दिल्ली-पब्लिक स्कूल (सिलीगुड़ी) की छात्रा ब्रतती लाहिड़ी डॉक्टर माता-पिता की दो पुत्रियों में से एक पुत्री है। उसकी बड़ी बहन भी डॉक्टरी की ही पढ़ाई कर रही है। मगर, वह अपने माता पिता के चिकित्सा क्षेत्र में करियर संवारने के बजाय वाणिज्य के क्षेत्र में वकील बनकर अपना भविष्य संवारना चाहती है। अपनी पुत्री की इस सफलता से देशबंधु पाड़ा निवासी
डॉक्टर कल्याण लाहिड़ी व डॉक्टर प्रतिभा लाहिड़ी दोनों अभिभूत हैं।उन्होंने उसे और भी उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है।
इसके साथ ही सिलीगुड़ी की संयुक्त गर्ल्स टॉपर डीएवी स्कूल की छात्रा शुभ्रा जायसवाल आगे कला संकाय से पढ़ाई कर यूपीएससी द्वारा आईएएस ऑफिसर बनने की चाह रखती है। वह मूलत? उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। यहा उसका परिवार गेट बाजार में रहता है। उसके पिता विनोद कुमार यहा एनएचपीसी में जियोलोजिस्ट के तौर पर कार्यरत हैं। वहीं, माता विनीता जायसवाल गृहिणी। उन्होंने अपनी पुत्री को और भी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।