फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसे किया अगवा
फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर पहले नाबालिग लड़की से दोस्ती की। फिर उसका अपहरण कर लिया। आइए पूरा विवरण पढ़ें।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 01:15 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। फेसबुक पर फेक आइडी बनाकर पहले नाबालिग लड़की से दोस्ती की। फिर उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में अवतार मंडल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना कूचबिहार जिले के फूलबाड़ी इलाके की है। इस घटना के खिलाफ लोगों ने तूफानगंज-दरियाबलाई सड़क को जाम कर प्रदर्शन भी किया।
आरोप है कि अवतार ने फेसबुक पर अनुराग नाम से आइडी बनाया। और फूलबाड़ी की ग्यारहवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा से दोस्ती कर ली। गत दस नवंबर को छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली, इसके बाद लौटी नहीं। बाद में पता चला कि अवतार ही उसे ले गया है। सड़क जाम करने वाले लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित थे।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर सभी को समझाया, तब मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नाबालिग को शीघ्र ही बरामद कर लिया जाएगा। इसके बाद अवतार मंडल के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें