बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने तस्करों के खिलाफ सीमा पर चलाया अभियान,कई गिरफ्तार
सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों और धुसपैठ के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें कई तस्कर व अवैध रुप से सीमा पार करते हुए एक भारतीय व दो बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया।
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों और धुसपैठ के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें कई तस्कर व अवैध रुप से सीमा पार करते हुए एक भारतीय व दो बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया। जलपाईगुड़ी सेक्टर की बीओपी बागडोगरा-1 के 06 छठवीं वाहिनी के जवानों ने बीते शनिवार को एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक सुशील राय (30 वर्ष) पुत्र सुखेन राय बताया गया है, जो कूचबिहार जिले के विलेज-127 भूतबाड़ी, थाना कुचलीबाड़ी का निवासी है। इसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने खेत (बाड़ के आगे) से अपने घर लौट रहा था और अवैध रूप से अपनी टोकरी में 19 किलोग्राम बीटल नट्स ले जा रहा था। जब्त सामान के साथ गिरफ्तार भारतीय नागरिक को थाना कुचलीबाड़ी को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में बीते शनिवार 24 सितंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के तहत बीएसएफ 137 वीं वाहिनी के बीओपी चकगोपाल के जवानों ने एक अन्य भारतीय नागरिक गणेश चंद्र सरकार (46 वर्ष) को हिरासत लिया। हिरासत में लिए गए उक्त भारतीय नागरिक पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बगड़िया गांव का निवासी बताया गया है। इसके अलावा एक बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेने में बीएसएफ जवानों ने सफलता हासिल की। उक्त बांग्लादेशी नागरिक की पहचान सुपद सरकार (27 वर्ष) के रूप में की गई, जो बांग्लादेश के राजशाही जिला का निवासी बताया गया है। बीएसएफ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए भारतीय व बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस स्टेशन हिली को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटनाक्रम में बीते शनिवार को ही दक्षिण दिनाजपुर जिले के तहत भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ रायगंज सेक्टर के तहत 61 वीं वाहिनी बीएसएफ के बीओपी डिजीपाड़ा के जवानों ने एक भारतीय नागरिक नूरजमन मंडल (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। बताया गया कि उक्त भारतीय नागरिक को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह 392 याबा टेबलेट को भारत से बांग्लादेश तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए नागरिक को जब्त याबा टेबलेट के साथ पुलिस स्टेशन हिली को सौंप दिया गया है। उपरोक्त के अलावा 24 से 25 सितंबर 2022 तक बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जवानों ने अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए गए तस्करी विरोधी अभियान में 11 मवेशी, 174 बोतल फेंसिडिल कफ सिरप 392 याबा टेबलेट, 04 किलो गाजा और अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त किया गया। जब्त किए गए सामानों की कुल बीएसएफ द्वारा मिली जानकारी के बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी अजय सिंह के निर्देशन में बीएसएफ जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।