विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएसएफ व बीजीबी के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 09:06 PM (IST)

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी दीपावली का त्योहार सीमा सुरक्षा बल उत्तर बंगाल फ्रंटियर तथा इसके अं

बीएसएफ व बीजीबी के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान
बीएसएफ व बीजीबी के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली का त्योहार सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर तथा इसके अंतर्गत सेक्टरों, बटालियनों और भारत बाग्लादेश की सीमा में तैनात सीमा प्रहरी द्वारा जगह-जगह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दीपावली के अवसर पर भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र आई.सी.पी फूलबाड़ी में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बाग्लादेश के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी रवि गाधी की तरफ से बॉर्डर गार्ड बाग्लादेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के रीजन कमाडर को मिठाइया भेजी गई। गौरतलब है कि दीपावली रोशनी का त्योहार है और पूरे भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली आध्यात्मिक 'अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत' का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम अपनी पत्‍‌नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ लंका में रावण को हराकर और 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। इस दिन समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। ------------

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दीपावली का त्योहार सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर तथा इसके अंतर्गत सेक्टरों, बटालियनों और भारत बाग्लादेश की सीमा में तैनात सीमा प्रहरी द्वारा जगह-जगह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दीपावली के अवसर पर भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र आई.सी.पी फूलबाड़ी में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल और बॉर्डर गार्ड बाग्लादेश के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ उत्तर बंगाल फ्रंटियर के आइजी रवि गाधी की तरफ से बॉर्डर गार्ड बाग्लादेश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के रीजन कमाडर को मिठाइया भेजी गई। गौरतलब है कि दीपावली रोशनी का त्योहार है और पूरे भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली आध्यात्मिक 'अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत' का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम अपनी पत्‍‌नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ लंका में रावण को हराकर और 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। इस दिन समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।