केंद्रीय योजनाओं का झठा श्रेय ले रही एसडीएफ : भाजपा
जागरण संवाददाता, गंगटोक : पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की शानदार जीत के जश्न तथा सिक्किम में पाट
जागरण संवाददाता, गंगटोक : पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की शानदार जीत के जश्न तथा सिक्किम में पार्टी का जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य निकाला जा रहा विजय रथ मंगलवार को पूर्वी सिक्किम पहुंचा। पूर्वी सिक्किम के डिक्चु में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर केंद्रीय योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। यात्रा के पांचवे दिन भाजपा की यात्रा सिंगताम बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से आरंभ हुई। जहां से शुरू होकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख डीबी चौहान के नेतृत्व में सिरवानी, माखा, डिक्चु तथा रांगांग पहुंची। जिसके बाद यात्रा तय कार्यक्रम के मुताबिक सिक्किम के फुदोंगु व डिक्चु से वापस सिंगताम लौट आई। डिक्चु में जनसभा का आयोजन किया गया जिसे प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे दम खम के साथ लड़ाई जारी रखेगी। चौहान ने कहा कि एसडीएफ बीते 24 सालों से प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। इस 24 साल के कार्यकाल में पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। पार्टी राज्य इकाई प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार की कुल 106 विभिन्न केंद्रीय येाजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए इन योजनाओं को पर्याप्त बताया। भाजपा प्रमुख ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय योजनाओं से होने वाले विकास को अपना बताकर लोगों में भ्रम फैला रही है। रथयात्रा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अन्य राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।