Move to Jagran APP

दिलीप घोष पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

भाजपा का आरोप है कि दिलीप घोष पर जानलेवा हमले के पीछे तृणमूल की साजिश है। इसे ले भाजपा प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से शिकायत करने वाला है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 04:09 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 04:21 PM (IST)
दिलीप घोष पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा
दिलीप घोष पर हमले के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा

कोलकाता, [जागरण संवाददाता]।  हिल्स दौरे पर गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष व अन्य भाजपा नेताओं पर हुए हमले को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। गोजमुमो सुप्रीमो विमल गुरुंग ने कहा है कि इसका दंड विनय तामांग व अनित थापा को भुगतना पड़ेगा तो इधर महानगर समेत राज्य के अन्य हिस्से में भाजपा समर्थकों ने शुक्रवार को इसे लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम किया गया।

loksabha election banner

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार रात तलाशी अभियान के दौरान डाली से शांति गुरुंग व चंदन थापा नाम के दो मोर्चा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। दोनों विनय के करीबी बताए जाते हैं।   

इधर, घोष पर हमले के खिलाफ शुक्रवार को महानगर में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। एमजी रोड, हाजरा क्रासिंग, सेंट्रल एवेन्यू क्रासिंग, गिरीश पार्क मोड़ पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे थे। दोपहर बाद महानगर के तीन महत्वपूर्ण मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हाजरा में जुलूस का नेतृत्व भाजपा नेता राहुल सिन्हा व लाकेट चटर्जी ने किया।

वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक शमीक भïट्टाचार्य के नेतृत्व में रास्ता रोका गया और दिलीप के समर्थन में नारेबाजी की गई। भाजपा का आरोप है कि गुरुवार को हुए दिलीप घोष पर जानलेवा हमले के पीछे तृणमूल की साजिश है। इसे लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से शिकायत करने वाला है। 

 दूसरी ओर, हिल्स दौरे पर गए दिलीप घोष ने शुक्रवार सुबह साथी नेताओं के साथ कंचनजंघा पहाडिय़ों का दीदार किया। दार्जिलिंग से वापस लौटते समय और सिक्किम रवाना होने से पहले दिलीप ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य सरकार पहाड़ पर शांति बहाली नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि उनकी विमल गुरुंग से मुलाकात नहीं हुई लेकिन फोन पर बातचीत हुई है। वहीं, बातचीत को लेकर तृणमूल ने भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है कि दिलीप का विनय से बातचीत करना कानून का उल्लंघन है क्योंकि उनपर यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं। 

  बताते चलें कि, चार दिवसीय हिल्स दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को दिलीप घोष और अन्य कार्यकर्ताओं को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा था। दार्जिलिंग में सुमेरु मंच पर सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया गया।

घोष समेत उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार, देव शाह और दार्जिलिंग युवा भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पोखरेल ने घायलावस्था में थाने में पहुंच अपनी जान बचाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिलीप घोष से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.