भाजपा ने मनाया काला दिवस
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी आपातकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को काला दिवस मना
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : आपातकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। कोरोना काल मे सिलीगुड़ी जिला कमेटी ने वर्चुअल तरीके से 971 बूथों में से 800 बूथों पर इसका आयोजन किया । जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आपातकाल क्या है और कैसे इंदिरा गाधी ने 1975 में संविधान द्वारा दिए गए अधिकार का दुरुपयोग किया। संविधान के अनुच्छेद 352 में राष्ट्रीय आपातकाल लगाए जाने के 2 तर्क दिए गए हैं। पहला तर्क- अगर युद्ध जैसे हालात बन जाएं, जिसे आप बाहरी आक्रमण कह सकते हैं। दूसरा तर्क- देश की शाति भंग होने की स्थिति। इन दो तर्को के आधार पर ही भारत में राष्ट्रीय आपातकाल लगाया जा सकता है। वर्ष 1975 में जब भारत में आपातकाल लगा तब देश की शाति भंग होने का तर्क दिया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारत ही नहीं काग्रेस के इतिहास का भी सबसे काला अध्याय है।