भटके बच्चों को पुलिस के हवाले किया
जासं सिलीगुड़ी एक ई-रिक्शा चालक ने भटक रहे दो बच्चों को पुलिस के हाथों सौंप दिया। शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:18 AM (IST)
जासं, सिलीगुड़ी : एक ई-रिक्शा चालक ने भटक रहे दो बच्चों को पुलिस के हाथों सौंप दिया। शनिवार दोपहर शहर के तीनबत्ती मोड़ इलाके में दो बच्चो को भटकते देखकर ई-रिक्शा चालक को संदेह हुआ। उसने बच्चों से उसके घर-बार के बारे जानकारी हासिल करने की कोशिश की। घर से भटके दोनों बच्चे रो पड़े। इसके बाद चालक ने दोनों बच्चों को ले जाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चे के परिवार वालों की तलाश शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें