बारिश ऐसी कि दिन में ही मानो रात हो गई
-तीन घंटे की बारिश में पूरा शहर हुआ पानी-पानी -विभिन्न वार्डो में जल जमाव की समस्या से लोग
-तीन घंटे की बारिश में पूरा शहर हुआ पानी-पानी
-विभिन्न वार्डो में जल जमाव की समस्या से लोग परेशान जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:अचानकहुई झमाझम बारिश ने शहर का मिजाज ही बदल दिया। दिन के करीब चार बजे तक कहीं से नहीं लग रहा था कि बारिश होगी। क्योंकि बुधवार की सुबह आसमान पूरा साफ दिखा। लेकिन सिलीगुड़ी में मौसम का मिजाज कोई पढ़ नहीं सकता। दिन ढलने के साथ सूर्य की रोशनी बादलों मे छिपती चली गई। शाम को चार बजते ही पुरा अंधेरा छा गया। ऐसा लगा जैसे दिन में ही रात हो गई हो। आसमान पर बदल का कब्जा होने से शहर मे दिन मे ही रात जैसा अंधेरा छा गया था। बारिश की वजह से बत्ती गुल होने से दिन पूरी तरह से रात मे तब्दील सा लगा। करीब तीन घटे की झमाझम बारिश की वजह से सिलीगुड़ी शहर व आस-पास की नदिया, महानंदा, महेषमारी, फुलेश्वरी, जोरापानी, बलासन आदि उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे लोगों के घरों मे भी पानी घुस गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी शहर के कई मॉल में भी पानी घुसने की खबर है।
बारिश ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि सिलीगुड़ी नगर निगम में ड्रेनेज सिस्टम फेल है। इसी कारण शहर में तेज बारिश होते ही विभिन्न वार्डो में जल जमाव होता है। नगर निगम ने अबतक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। बारिश ने एक बार फिर से निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार मूसलाधार बारिश में शहर के कई इलाके पानी पानी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम तेज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ करीब तीन घंटे तक तेज बारिश ने सिलीगुड़ी नगर निगम के कई वार्डो में परेशानी खड़ी कर दी। कई इलाके के लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया। भारी बारिश में जल जमाव की यह स्थिति प्रति वर्ष इन इलाकों में देखने को मिलती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से बारिश में जल जमाव की समस्या गहराती है। शाम चार बजे के बाद ही शहर में घना अंधेरा छा गया। सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों को दिन में हेड लाइट जलाना पड़ गया है। हांलाकि कहीं से कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। किस-किस इलाके में ज्यादा परेशानी
बुधवार को हैदरपाड़ा, मिलनपल्ली, रविंद्र नगर, पवित्र नगर, इस्टर्न बाईपास, देवाशीष कॉलोनी, चयनपाड़ा, खोइ खोई बाजार, सत्यजीत नगर, घोघोमाली, उत्तर शांतिनगर, नगर निगम के 46 नंबर वार्ड स्थित चंपासारी, पोकाइजोत, ढकनीकाटा, बट ताला, समरनगर, के साथ नगर निगम का वार्ड नंबर 45, 40, 42, 36,37 सहित ईस्टर्न बाइपास से लेकर न्यू पापिया पाड़ा, डाबग्राम, फूलबाड़ी आदि इलाकों मे भी जल जमाव की समस्या फिर से देखने को मिली। निगम को कोसते हुए कई लोग घर में आए पानी को निकालने में लगे रहे। लोगों का कहना है कि बिना राजनीति के नगर निगम के हाइड्रेन पर अवैध कब्जा मुक्त नहीं होगा तबतक इसी प्रकार से पानी की समस्या से लोगों को दो चार चार होगा। इसके साथ ही महानंदा और महिषमारी नदी का जल स्तर भी बढ़ गया। हांलाकि बाद में बारिश रूकने से पानी में कमी भी आ गई। नुकसान का आकलन कर रहे हैं-अशोक भट्टाचार्य
सिलीगड़ी नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि अभी तक कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं है। बारिश काफी तेज हुई। शहर के कुछ इलाकों में जल जमाव की समस्या है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नगर निगम की टीम पूरी परिस्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारियों को और नगर निगम के कर्मचारियों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।