बांस से पीटकर वृद्ध की हत्या, गिरफ्तार
बाराबनी थानांतर्गत जामग्राम खैरबाड़ी निवासी जाम बस्की (60) का शव उसके बहनोई विजय टुडू के घर के बाहर मंगलवार रात को मिला।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 02:50 PM (IST)
आसनसोल: बाराबनी थानांतर्गत जामग्राम खैरबाड़ी निवासी जाम बस्की (60) का शव उसके बहनोई विजय टुडू के घर के बाहर मंगलवार रात को मिला। मृतक के पुत्र सोहेन बास्की द्वारा कराई गई शिकायत के आरोप में पुलिस ने आरोपित विजय टुडू को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जाम बास्की जामग्राम में रहता था । वह किसी निजी संस्था में सुरक्षा गार्ड काम करता था। उसका अपने बहनोई विजय टुडू के साथ काफी दिनों से पारिवारिक विवाद भी था। वह मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।
उसके बाद शाम में वापस लौट भी आया था। उसके बाद वह घर से गया, तो पुत्र सोहेन बास्की ने समझा कि उसके पिता काम करने गये है। लेकिन देर रात जाम का शव बिजय के घर के बाहर पाया गया।
उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। हत्या की शिकायत कराये जाने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने जाम की बांस से पिटाई की थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें