विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में पवित्र हज-2021 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 13 Nov 2020 12:00 PM (IST)

सात नवंबर 2020 तक न्यूनतम 18 और अधिकतम 65 वर्ष आयु वर्ग के लोग उक्त हज यात्रा हेतु आवेदन कर ...और पढ़ें

पवित्र हज यात्रा-2021 के लिए आवेदन जारी
पवित्र हज यात्रा-2021 के लिए आवेदन जारी

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। पश्चिम बंगाल राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में पवित्र हज-2021 हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गत सात नवंबर से शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगामी 10 दिसंबर तक चलेगी। हज कमेटी.जीओवी.इन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सात नवंबर 2020 तक न्यूनतम 18 और अधिकतम 65 वर्ष आयु वर्ग के लोग उक्त हज यात्रा हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अग्रिम डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे। हज यात्रा का व्यय बढ़ कर अब लगभग 3,75000 रुपये हो गया है। उक्त हज यात्रा हेतु पासपोर्ट की वैधता की मीयाद कम से कम 10 जनवरी 2022 तक की होनी अनिवार्य है। हज कमेटी की ओर से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

यदि किसी के पास पासपोर्ट नहीं है तो पासपोर्ट हेतु आवेदन कर शीघ्र ही जन्मतिथि समेत फाइल नंबर द्वारा भी हज कमेटी को सूचित किया जा सकता है। इस हेतु डब्ल्यूबीहज.कॉम व टोल फ्री नंबर 1800 345 7155 एवं व्हाट्सएप नंबर 8334991111 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इसके साथ ही हर जिले में जिला अधिकारियों के कार्यालय स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है। उत्तर बंगाल के लोग यहां सिलीगुड़ी के निकट माटीगाड़ा के हिमाचल विहार स्थित कमर्शियल कंपलेक्स के प्रथम तल पर सिलीगुड़ी पासपोर्ट सेवा केंद्र से संपर्क कर पासपोर्ट बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। नए पासपोर्ट अथवा नवीनीकरण के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।