मालदा में पंचायत सदस्य को जान से मारने का प्रयास
मालदा के कालियाचक में एक पंचायत सदस्य को असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला किया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 01:40 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 01:40 PM (IST)
मालदा, जेएनएन। मालदा के कालियाचक में एक पंचायत सदस्य को असामाजिक तत्वों ने धारदार हथियार से हमला किया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पंचायत सदस्य जब रात को घर लौट रहे थे तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
बदमाश उन पर ताबड़तोड़ हमला करते रहे। इस बीच पंचायत सदस्य द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। गौरतलब है कि मालदा में पिछले कुछ दिनों में सियासी रंजिश में हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें