पति से झगड़ कर जा रही थी पिता के घर, रास्ते में मदद के लिये मिले युवक ने पहुंचाने के बहाने किया दुष्कर्म
अशोकनगर थानांतर्गत बिड़ा पाटडांगा इलाके में बाइक के घर पहुंचाने के बहाने एक युवक द्वारा एक गृहिणी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
जागरण संवाददाता, कोलकाता। अशोकनगर थानांतर्गत बिड़ा पाटडांगा इलाके में बाइक के घर पहुंचाने के बहाने एक युवक द्वारा एक गृहिणी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम हालीम मंडल (24) है। वह पीडि़ता का पड़ोसी है।
जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई यानी शुक्रवार की रात पति से झगड़ा करने के बाद विड़ाल जयपुर से महिला पैदल ही पारडांगा स्थित अपने पिता के घर जा रही थी। तभी रास्ते में पड़ोसी युवक हालीम मिल गया। वह बाइक पर था। उसने महिला को अपनी गाड़ी से उसके पिता के घर छोड़ देने का प्रस्ताव दिया। परिचित होने के नाते महिला उसके बाइक पर बैठ गई। पर युवक महिला को उसके पिता के घर ले जाने के बजाय रास्ते में पड़ने वाले आम के एक बगीचे में ले गया और वहां दुष्कर्म किया।
इसकी जानकारी किसी को देने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया और उसे बाइक से पिता के घर छोड़ दिया। बाद में महिला घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को आप बीती सुनाई।
परिवार के सदस्यों के साथ महिला अशोकनगर थाने पहुंची और हालीम के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप