बांग्लादेश की सीमा से सटे हाबरा से 6 रोहिंग्या गिरफ्तार
बांग्लादेश की सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा क्षेत्र में मछलंदपुर बस स्टैंड से छह रोहिंग्या घुसपैठिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोलकाता, जागरण संवाददाता। बांग्लादेश की सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा क्षेत्र में मछलंदपुर बस स्टैंड से छह रोहिंग्या घुसपैठिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन सभी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मछलंदपुर बस स्टैंड के निकट तीन महिला, दो शिशु और एक पुरुष को संदिग्ध स्थिति में इधर से उधर करते हुए देखा गया। इसकी सूचना तत्काल थाने को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन सभी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दलाल के माध्यम से ये लोग म्यांमार से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। मंगलवार की रात को उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार छह रोहिंग्या घुसपैठिये के नाम नाम मोहम्मद जोसिम (45), होसनआरा (18), रोमिता (18), मुमताज (22) और मुमताद के दो बच्चे रहमान (3) और रजिया फातिमा(5) है।
पुलिस को पता चला है कि वे सभी जम्मू-कश्मीर जाने की फिराक में थे। वे जम्मू कश्मीर क्यों जाना चाहते थे इसकी पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है।