West Bangal: तीन फीट के दंपती को संतान सुख, उत्तर बंगाल में इस तरह का पहला मामला
सिलीगुड़ी कि एक निजी अस्पताल में 3 फीट की महिला ने स्वस्थ बच्चा को जन्म दिया है। उत्तर बंगाल में इस तरह का पहला मामला है।
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। West Bangal: सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में 3 फीट की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। उत्तर बंगाल में इस तरह का पहला मामला है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की लंबाई 3 फीट 2 इंच जबकि उसके पति की लंबाई 3 फीट है। उक्त महिला का नाम सोहरा खातून ( 27) उसके पति का नाम मोहम्मद नजीर (30) है जो जलपाईगुड़ी जिले के उदलाबाड़ी के रहने वाले रहने वाले हैं। परिवार में यही लोग इस लंबाई के हैं। दोनों के माता पिता व भाई बहन सामान्य हैं।
बताया गया कि उक्त महिला ने इससे पहले तीन बार गर्भधारण किया, लेकिन गर्भ ठहर नहीं सका। निजी अस्पताल के निदेशक व गायनोकोलॉजिस्ट डॉ एके माझी ने बताया कि 30 वर्षों के चिकित्सकीय पेशा में उनके सामने यह पहला मामला है। इसमें इतनी कम लंबाई की महिला का 5 दिन पहले ऑपरेशन के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रसव हुआ है। मंगलवार को इसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया 8 महीना पहले जब महिला हमारे अस्पताल में आई तो हम लोग भी इसे चुनौती के रूप में लेते हुए इसकी चिकित्सकीय देखभाल शुरू की। इतनी कम लंबाई की महिला का प्रसव कराना काफी चुनौतीपूर्ण होते हुए भी सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया गया।
जच्चा व बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन 2 किलो 200 ग्राम है जो सामान्य है। जांच में पाया गया है कि बच्चा सामान्य बच्चों जैसा होगा। डॉ माझी ने बताया कि महिला का पति लॉटरी बेचकर अपना परिवार चलाता है, इसलिए शुरू से लेकर अब तक चिकित्सा का पूरा खर्च अस्पताल ने उठाया है। बच्चे के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए दंपती ने बताया कि 2009 में उनकी शादी हुई। दोनों के माता पिता व भाई बहन सामान्य हैं। अपने-अपने परिवार में यही लोग छोटे कद के हैं। मंगलवार को इसे अस्पताल से छुट्टी दी गई।