फाल्गुन को लेकर दिखने लगी चहल-पहल
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरू होत
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने के शुरू होते ही चारों और चहल-पहल दिखने लगी है। शहरवासी फाल्गुन के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। मौका और दस्तुर को देखते हुए रंग और अबीर से दुकानें सज गई हैं। पिचकारी की एक से एक खूबसूरत वैरायटी उतारी गई हैं। बच्चों को लुभाने के लिए कई ऐसी पिचकारी उतारी गई है। जिनपर कार्टून इत्यादि बने हुए है। वहीं पिचकारी भी कार्टून आकार में बनी हुई है। जिन्हें बच्चों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वहीं मोदी टोपी भी खूब बिक रही है। वहीं रंग और अबीर ऐसे उपलब्ध है जो पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक पद्धति के आधार पर बने हुए हैं। जिनको चेहरे पर लगाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। हां, इसकी कीमत कुछ अधिक है। इसी कड़ी के तहत जगह-जगह पर होली के गीत गाने की तैयारी भी चल रही है। जहां पर कई लोग मिलकर गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तैयारी में लगे हुए हैं। जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। शहरवासियों का कहना है कि अभी तो फाल्गुन मास ने दस्तक दी है। लगभग बीस दिनों तक होली का रंग खूब जमेगा। वहीं महिलाएं भी होली को लेकर चर्चा इत्यादि करने लगी है कि इस त्योहार पर किस प्रकार के पकवान बनाए जाएंगे। किस तरह की पोशाक पहनी जाएगी इसको आपस में मिलजुल कर चर्चा की जा रही है। वहीं कई महिला मंडलियों के द्वारा कोविड को देखते हुए ऑनलाइन होली का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।