Move to Jagran APP

सिक्किम के मुख्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक

संसू.गंगटोक सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमाग का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। फेसब

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:20 PM (IST)
सिक्किम के मुख्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक
सिक्किम के मुख्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक

संसू.गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमाग का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है। फेसबुक में उनका नाम अंग्रेजी में प्रेम सिंह तामाग-गोले लिखा है, जिसे हैक किया गया था। यह जानकारी सिक्किम राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विज्ञप्ति से हुई। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग का आधिकारिक फेसबुक पेज 27 फरवरी शाम से कथित तौर पर हैक कर लिया गया है। इसलिए इस पेज से जारी कोई भी जानकारी तब तक मान्य नहीं होगी, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता।

loksabha election banner

इस विषय में सिक्किम पुलिस की साईबर सेल के एसपी तेंजिंग लोडेन की मुताविक इसे सदर पुलिस को छानबीन के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं। इस मुद्दे पर अपरिचित व्यक्ति के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने भारत में फेसबुक नोडल अधिकारी से संपर्क करने के बाद मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज को फिर से एक्टिव किया गया है। उन्होंने इसमें किसका हाथ है यह कुछ दिन बाद पता चलेगा। दूसरी ओर लोगों से प्रतिक्रियाएं आ रही है कि मुख्यमंत्री का फेसबुक पेज ही असुरक्षित है तो आम मानस का क्या होगा। जानकारी देते है कि मुख्यमंत्री का फेसबुक पेज हैक कर एक लड़की की फोटो अपलोड की गई है।

--

चित्र परिचय: मुख्यमंत्री का हैंक किया फेसबुक पेज

-----

सरकारी कर्मचारी राज्य के मेरुदंड : विधायक खतिवडा

संसू.गंगटोक: राज्य के विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सत्तारूढ सिक्किम क्रातिकारी मोर्चा (एसकेएम) पार्टी की रिनक विधानसभा समठस्तरीय समिति ने कार्यक्रम को आयोजित किया था। रानीपुल स्थित सरमसा गार्डन में आयोजित एक धन्यवाद सभा में सरकारी कर्मचारीयों को सम्मान किया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक तथा एसटीएससी के अध्यक्ष विष्णु कुमार खतिवड़ा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ सरकारी अधिकार उपस्थित थे।

सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खतिवडा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में योगदान देने वाले कर्मचारियों को धन्यवाद देकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि काम की कदर करने से राज्य के सरकारी कर्मचारी ऊर्जावान बनेंगे। विधायक खतिवडा ने कहा सरकारी कर्मचारी राज्य के विकास में मेरूदंड का काम करते है। पूर्व सरकार ने उन्हें कथित रूप में दबाव में रखकर उनके हित में कभी काम नहीं किया, उन्होंने बताया। वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री पीएस गोले की नेतृत्व में एसकेएम सरकार की उदारवादी नीति के कारण सरकारी कर्मचारीयों के योगदान का कदर होरहा है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नामचेबुंग के विधायक एम प्रसाद शर्मा ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों का हौसला प्रदान करना चाहिए। यह रिनक विधानसभा समष्टी का उदाहरणीय पहल है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए अपनी योगदान यथावत रखने की अपील कि। इस अवसर पर सिक्किम सरकार की खेल कुद एवं युवा मामिला विभाग के सचिव राजु बस्नेत ने कार्यक्रम के आयोजक समिति को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में सिक्किम सरकारी की आवास बोर्ड के अध्यक्ष कर्मा टाशी भूटिया, सिक्किम राज्य उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रधान, एसकेएम पार्टी के प्रचार प्रसार सचिव बुम छिरिंद योंजन और नारी शक्ति राज्य स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष प्रभा प्रधान आदि उपस्थित थे।

-----------

चित्र परिचय: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खतिवडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.