अवैध शराब के साथ एक धराया
कड़ी कार्रवाई -विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर चलेगा अभियान -अभी और भी कई स्थाना
कड़ी कार्रवाई
-विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर चलेगा अभियान
-अभी और भी कई स्थानों पर की जाएगी छापेमारी
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाना की सिविल ड्रेस पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपक राय है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बाहर अपनी दुकान में आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना कई दिनों से पुलिस को मिल रही थी। उसके बाद ही पुलिस ने अभियान चलाकर शुक्रवार की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद हुआ है। शुक्रवार को उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आने वाले दिनों में और भी कई स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। इसे देखते हुए हर और सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जहा कहीं भी अवैध शराब की बिक्री होने की खबर पुलिस को मिलेगी,कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। पुलिस की एक टीम को इसी अभियान में लगाया गया है। अभी और भी कई स्थानों पर छापेमारी की जाएगी। ------- -विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर चलेगा अभियान
-अभी और भी कई स्थानों पर की जाएगी छापेमारी
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: न्यू जलपाईगुड़ी थाना की सिविल ड्रेस पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम दीपक राय है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बाहर अपनी दुकान में आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा था। जिसकी सूचना कई दिनों से पुलिस को मिल रही थी। उसके बाद ही पुलिस ने अभियान चलाकर शुक्रवार की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद हुआ है। शुक्रवार को उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आने वाले दिनों में और भी कई स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। इसे देखते हुए हर और सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जहा कहीं भी अवैध शराब की बिक्री होने की खबर पुलिस को मिलेगी,कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। पुलिस की एक टीम को इसी अभियान में लगाया गया है। अभी और भी कई स्थानों पर छापेमारी की जाएगी।