गोजमुमो (विमल गुट) ने हाईवे पर की पोस्टरबाजी
संसू.कालिम्पोंग: गोजमुमो (विमल गुट) द्वारा हाइवे 10 क्षेत्र में पोस्टरबाजी की। गोजमुमो की केन्द्र
संसू.कालिम्पोंग: गोजमुमो (विमल गुट) द्वारा हाइवे 10 क्षेत्र में पोस्टरबाजी की।
गोजमुमो की केन्द्रीय समिति के निर्देश पर रम्बी बाजार से रम्पू बाजार तक पोस्टरबाजी व पार्टी के झण्डा लगाए गए। यह जानकारी जितेन छेत्री ने दी है। हाइवे क्षेत्र में पोस्टरबाजी व झंडा लगाने के साथ ही पार्टी के सागठनिक गतिविधियों पर तेजी से काम करने की जानकारी जितेन छेत्री ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले जो वचन दिया था उसे क्यों नहीं पूरा किया इसका हिसाब विधानसभा चुनाव में जनता करेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग -10 के प्रतिनिधि,कार्यकर्ता व शाखा प्रशाखा के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी अवधि में रम्बी बजार, गोजमुमो शाखा सभापति मनभरण सिंह एवं सचिव भीम प्रधान ने राष्ट्रीय राजमार्ग 10 क्षेत्र के संयोजक पिरे राई व संचालन समिति के पदाधिकारियों को खादा पहनाकर स्वागत किया था । कार्यक्रम का नेतृत्व पिरे राई, जितेन छेत्री, निरे मगर, अशोक छेत्री, मनभरण सिंह,याकुब राई, गनु राई, ब्रजेश गुरूंग,आदि ने किया था ।
--
मेस्टिक कार्य का शिलान्यास
संसू.कालिम्पोंग: कालिम्पोंग नगरपालिका द्वारा वार्ड नम्बर 13 अन्तर्गत होटल ट्रेस से पौड्याल गांव तक 500मी.रोड के मेस्टिक कार्य का शिलान्यास किया था। इसके साथ ही एस एस बी कैंप तक 100 मी, रोड की मरम्मत शुरू हुई थी। पारंपरिक तरह से भूमि पूजन कर इसके थालनी की गई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान वार्ड पार्षद निमेष लामा विभागीय अधिकारी स्थानीय बी एन प्रधान ,पीवाइसी सचिव अर्जुन खनाल ,एच एम तामांग ,सुमेरु वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राजेश प्रधान ,किरण छेत्री स्थानीय संघ संस्था के प्रतिनिधियों समेत वार्ड वासी मौजूद थे। 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सड़क से एसएसबी कैंप कंपाउंड बोंगबस्ती के लोग भी लाभान्वित करें। नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान को पहल में निर्माण किये वार्ड पार्षद द्वारा रवि प्रधान प्रति आभार व्यक्त किया है।