Move to Jagran APP

24 घंटे के अंदर ही सुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी

-प्रधाननगर थाने की पुलिस ने 24 घंटे में मामले को सुलझाया जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी प्रध्

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 02:52 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 07:47 PM (IST)
24 घंटे के अंदर ही सुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी
24 घंटे के अंदर ही सुलझ गई महिला हत्याकांड की गुत्थी

-नशे की हालत में हत्या करने वाला आरोपी धराया

loksabha election banner

-रिमांड पर पूछताछ में हटेगा कई और रहस्यों से पर्दा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : प्रधान नगर थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में एक महिला की हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। इसकी पुष्टि एसीपी चिन्मय मित्तल ने भी की है। आरोपित का नाम अशोक महतो है। पुलिस उसे शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। ऐसे प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि नशे की हालत में उसने धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से वह फरार हो गया था। हांलाकि हत्याकांड के रहस्य से पूरा पर्दा तभी हटेगा जब रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस हत्या में प्रयोग आए धारदार हथियार को भी बरामद करने की कोशिश करेगी। हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। एक दिन पहले हुई थी हत्या

यहां बताते चलें कि प्रधान नगर थाना के सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में सड़क किनारे गुरुवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव पाया गया। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर इस पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। महिला की पहचान निक्की के रुप में की गयी है। पुलिस के अनुसार महिला के पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। इससे साफ यह हत्या का मामला है। उसकी हत्या कैसे और किन लोगों ने की,इस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी है। एसीपी चिन्मय मित्तल ने कहा था कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। सीसीटीव फुटेज से मिला सुराग

उस इलाके में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को जांच में सुविधा हुई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति महिला से उलझा हुआ है। देर रात को यह घटना हुई है। उस व्यक्ति ने महिला पर वार किया है। करीब दो सौ मीटर तक महिला भागी भी है। इसी फुटेज को सहारा बनाकर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। आरोपी उसी इलाके का निकला। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि सिर्फ नशे की हालत में हत्या जैसा जघन्य अपराध हुआ है या इसके पीछे और कोई कारण है। पूछताछ के बाद ही रहस्य से पर्दा उठेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.