कचरा निष्तारण नहीं होने से बढ़ी परेशानी
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी श्री राम चंद्र मिशन ने एक कारखाने पर कचरा नियंत्रण की उचित व्यवस्थ्
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : श्री राम चंद्र मिशन ने एक कारखाने पर कचरा नियंत्रण की उचित व्यवस्था नहीं करने के आरोप लगाया है। जिसके कारण प्रदूषण की समस्या हो रही है। यह यह आश्रम छोबाभिट्टा कैनल रोड, फूलबाड़ी में स्थित है। इस आश्रम में ध्यान योग करवाया जाता है। जिससे मनुष्य को मन की शांति प्राप्त हो सके। किंतु इस के पास एक फैक्ट्री स्थित है,जहां पर कचरा निस्तारण की सही व्यवस्था नहीं है। आरोप लगाया गया है कि दो महीने से उक्त फैक्ट्री के आसपास कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में संगवाददाताओं से बात करते हुए आश्रम के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उस इलाके में काफ कचरा जमा हो गया है। जिनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। पहले तो जिस मशीन से ये कार्य किया जाता था वो बंद पड़ी थी किंतु ठीक होने के बाद अब उतनी तेज गति से कार्य नहीं कर रही है। जिसकी वजह से आसपास के इलाके में इतनी बदबू फैल गई है कि वहां पर पल भर रूकना भी कठिन हो गया है। इनलोगों ने कहा कि चिमनी की ऊंचाई भी बहुत कम है। किंतु मजबूरी वश आश्रम में सेवा देने वाले लोगों को वहां पर रहना पड़ रहा है। संवाददाताओं को आश्रम की जोनल कोर्डिनेटर लता गोयल, रूमानाथ, रेखा शर्मा और कुमार गुरुंग ने मुख्य रूप से संबोधित किया। आगे उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई है। ज्ञापन इत्यादि भी दिया जा चुका है। किंतु आश्वासन के अलावा कोई कारवाई नहीं की जाती है। हम चाहते हैं कि इस समस्या का स्थाई समाधान निकले। कोरोना काल में ऐसे ही हम सब स्वच्छता का ध्यान रख रहे हैं।