भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 26 को आएंगे राजनाथ
जागरण संवादाता सिलीगुड़ी भले ही राज्य विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भ
जागरण संवादाता, सिलीगुड़ी: भले ही राज्य विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने अभी से ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर दिन भाजपा के कोई ना कोई बड़े नेता या मंत्री बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। उत्तर बंगाल में भी भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह 26 तारीख को नई दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहा से बालूरघाट के लिए रवाना हो जाएंगे। 26 तारीख को बालूरघाट में उनका कई कार्यक्रम है। अभी उनके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी नहीं मिली है ।लेकिन सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके में उनका कोई कार्यक्रम नहीं है। वह मुख्य रूप से बालूरघाट के दौरे पर ही आ रहे हैं7 भाजपा सूत्रों ने बताया है कि राजनाथ सिंह बालूरघाट में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। इन दिनों पूरे राज्य में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही है। उत्तर बंगाल में कूचबिहार से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा सिलीगुड़ी होते हुए उत्तर दिनाजपुर से आगे बढ़ गई है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसमें चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
यहा बता दें कि भाजपा ने उत्तर बंगाल की 54 विधानसभा सीटों पर नजरें टिका रखी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर बंगाल से काफी सीटें मिली थी। इसलिए भाजपा की निगाहें उत्तर बंगाल पर विशेष रूप से टिकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तथा सासद अर्जुन सिंह इन दिनों दाíजलिंग के दौरे पर हैं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित और भी कई बड़े भाजपा नेता आएंगे।