भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिखाया गया काला झंडा
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के दार्जिलिंग यात्रा के दौरान मंगलव
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के दार्जिलिंग यात्रा के दौरान मंगलवार को घूम रेलवे स्टेशन के पास गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थको ने काला झंडा दिखाकर दिलीप घोष गो बैंक के नारे लगाएं। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला आगे बढ़ता रहा। इस घटना के पीछे बिमल गुरुंग समर्थकों का हाथ बताया गया है। इसको लेकर भाजपा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने कहा कि जिसने भी यह काम किया है उनका निंदा करते हुए यह कहना चाहते है कि अभी समय विरोध का नहीं बल्कि एक साथ मिलकर गोरखाओं के हित में बात करने का है। जिन लोगों ने गोरखा समाज को बांटकर मलाई खाना चाहते है उसे जबाव देने का है। इस प्रकार की घटना से वे क्या भाजपा या भाजपा के नेताओं के लक्ष्य को रोक पाएंगे। यह संभव नहीं हो पाएगा। राजू बिष्ट ने कहा कि पहाड़ के लोग बड़े भोले होते है। उन्हें कई प्रकार से डराया और धमकाया जा रहा है। सामने वाले को लगता है कि अगर वे उनकी बात नहीं माने तो उन्हें फिर से सन 2017 की तरह पुलिस प्रशासन की यातना सहना पड़ेगा। ऐसा नहीं होने वाला। इस बार प्रशासन और शासन चाहे जितना जोड़ लगाकर देख ले। बंगाल में परिवर्तन आएगा गोरखाओं के साथ न्याय होगा। जो अन्याय के पीछे थे उसका चेहरा बेनकाब किया जाएगा। रोजी रोजगार की नई इबादत लिखी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि यह सिर्फ पहाड़ की बात नहीं है ममता सरकार भाजपा के कार्य से इतनी डर गयी है जिससे वह जहां भी दौरे पर होते है उनपर हमले और विरोध की कोशिश होती है। उन्होंने कहा कि दार्जिंिलग मोटर स्टेंड पर लोगों की भीड़ ने यह बता दिया है कि यहां की जनता किसके साथ और किसके पास है।